About Us
द्रसनाक काउंसिल एक सामाजिक संस्था है जो कि समाज के हर एक व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है। भारत सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं का कार्यक्रमों के माध्यम से प्रचार प्रसार करके लोगों को लाभ दिलाने का कार्य करना है। संस्था के जागरूकता कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बार्ड व ग्राम पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक मैनेजमेंट कमेटी गठित करके जन-जन को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना है संस्था के आगामी कार्य निम्न प्रकार हैं। 1. संस्था के साथ मिलके समाज सेवा करने वाले व्यक्ति पर आश्रित लोगों के लिए रहने से लेकर जीवन यापन तक की व्यवस्था करना।- संस्था के साथ मिलके समाज सेवा करने वाले व्यक्ति पर आश्रित लोगों के लिए रहने से लेकर जीवन यापन तक की व्यवस्था करना।
- पीड़ित लोगों के लिए स्थाई आश्रम बनाना।
- सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग सेंटर की स्थापना करना।
- पुस्तकालय की स्थापना करना।
- नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाना।
- स्वास्थ्य शिविर लगवाना।
- समय समय पर भंडारा कराना।
- गरीब लोगों को कपड़े दिलाना।
- गरीब व असहाय लोगों की हर संभव मदद करना।
- समाज में अच्छा कार्य करने वालों को संस्था के मंच से सम्मानित करना।